फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीमारदार के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अस्पताल मरीज को दिखाने आए ग्रामीण व उसके साथी को एक डॉक्टर के निजी कर्मचारी ने ही दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। इस दौरान बीच बचाव को आई उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की गई थी। पुलिस ने पहले इस मामले में समझौता करा दिया था। मामले का वीडियो वायरल होने और समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद पुलिस ने एक नमाजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति शनिवार को अपने बच्चे की दवा लेने जिला अस्पताल आया था। वह अस्पताल में एक डॉक्टर के कमरे के बाहर प्रतीक्षा कर रखा था। आरोप है कि गेट के बाहर खड़े एक व्यक्ति ने बच्चे को जल्दी डॉक्टर से दिखाने की एवज में एक सौ रूपये मांगे थे। पैसे नहीं देने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आई उसकी पत्नी को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। उसके साथ भी मारपीट और छेड़खानी की गई। इस दौरान भोट क्षेत्र के एक मरीज के साथ भी हमलावरों ने जमकर मारपीट की। अस्पताल में मारपीट के दौरान अफरातफरी मच गई। काफी देर तक यहां पर हंगामा होता रहा। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई,लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाए दोनों पक्षों में समझौता क रा दिया। अस्पताल में तीमारदारों व मरीजों के साथ हुई मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस मामले में किरकिरी होती देख पुलिस ने मोहल्ला राजद्वारा के निवासी अरीब खां और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें