फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बंद रही सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र से जुड़े मोहल्लों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र से जुड़े मोहल्लों में रविवार को पूरे दिन आपूर्ति बंद रही। कई मोहल्लों में रात नौ बजे तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। जबकि बिजली विभाग ने शाम सात बजे तक ही आपूर्ति बंद रहने की जानकारी दी थी। बिजली की आपूर्ति बंद होने की वजह से सवा लाख लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घरों में इनवर्टरभी जवाब दे गए।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से जानकारी दी गई थी कि सिविल लाइंस बिजलीघर में लगे पैनल और केबिल को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना है। इसको लेकर रविवार की सुबह पांच बजे से शाम बजे तक बिजली कटौती की जानकारी दी गई थी। बिजली विभाग ने लोगों से सहयोग करने की अपील भी की थी। कटौती की जानकारी होने के बाद लोगों ने अपने स्तर पर तैयारी तो कर रखी थी, लेकिन निर्धारित समय के बाद बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार की छुट्टी होने की वजह से लोग अपने घरों में थे। घरों में एससी, फ्रिज, कूलर और टीवी बंद रहे। शाम होते-होते इंवर्टर के जवाब दे जाने से पंखे भी बंद हो गए। ऐसे में लोग उन मोहल्लों के अपने जानकारों के यहां चले गए, जिनके यहां बिजली आ रही थी।
बिजली बंद होने से व्यापारिक इलाकों में सन्नाटा रहा। मिठाई, दूध व कोल्ड ड्रिंक्स विक्रेताओं का कारोबार ठप रहा। पूरे दिन बिजली नहीं आने की जानकारी होने के बाद पैकेट बंद दूध के विक्रेताओं ने रविवार को उतना ही स्टॉक मंगाया था, जितना सुबह के वक्त बिक जाए। बिजली की आपूर्ति ठप होने से व्यापारिक इलाकों में जनरेटर चलते रहे। जनरेटर के शोर व धुआं की वजह से भी लोग परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई जिनके घर में कोई मरीज या छोटा बच्चा है। क्योंकि पूरे दिन तेज धूप निकली रही। इसकी वजह से गरमी और उमस भी थी। कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। रात नौ बजे तक आदर्शन कॉलोनी और रोशनबाग की आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। इस वजह से इन मोहल्लों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें