रामपुर। रिटायर्ड सीओ आले हसन के बेटे समेत 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। जुआ खेलने का यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की एक मोहल्ला में एक घर में कुछ लोगों के जुआ खेलने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में रिटायर्ड सीओ आले हसन के बेटे वसीम अहमद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंज प्रभारी सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।संवाद