रामपुर। रामपुर में बिग बॉस रेस्टोरेंट पर नगर पालिका की टीम ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से रेस्टोरेंट संचालक डायमंड रोड पर कचरा फैला रहे थे। टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है।
दोपहर करीब एक बजे के नगर पालिका की टीम डायमंड रोड पर पहुंंची और जगह-जगह लोगों से कचरा न फैलाने की हिदायत दी। इस दौरान टीम ने देखा कि बिग बॉस रेस्टोंरेंट के सामने रोजाना कचरा फैला रहता है। इस पर स्थानीय लोगों ने रेस्टोरेंट के रोजाना कचरा फेंकने की जानकारी दी, जिस पर टीम ने रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करते हुए पांच हजार का जुर्माना लगा दिया। इसके साथ ही उनको दोबारा कचरा न फैलाने के लिए चेतावनी भी दी है।
टीम में अविनाश, अजीम, सद्दाम समेत तमाम लोग मौजूद रहे। नेतृत्व कर रहे अवनीश कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है।