फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल, पांच गिरफ्तार

Mon, 28 Apr 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा राजपुर गांव में रविवार की दोपहर रूपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों के प्रहार से तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नगर से सटे पालिका क्षेत्र के वार्ड कस्बा राजपुर निवासी मोहम्मद आसिफ और इमरान पक्ष के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर प्रहार करना शुरू कर दिया। लाठी-डंडों के प्रहार से मोहम्मद आसिफ, नरगिस, रूबी तथा दूसरे पक्ष के इमरान, गुलनाज घायल हो गए।
मारपीट होती देख तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने पुलिस को एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि झगड़ा कर रहे कस्बा राजपुर निवासी दोनों पक्षों के अनस, इमरान, आसिफ, उमर और दूसरे मामले में ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी जुबैर को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें