स्वार। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुरा गांव में भूमि विवाद में रिश्तेदारों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने तहेरे भाई की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली अंतर्गत रतनपुरा गांव निवासी उवैस खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका अपने रिश्तेदार से काफी दिनों से भूमि बंटवारे का विवाद चल रहा है। बताया कि शुक्रवार लगभग पांच बजे वह गांव में अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसके रिश्तेदारो ने उसे घेर लिया। उन्होंने गाली-गलौज की। आपत्ति जताने पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद