फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी समारोह में हुई जमकर मारपीट, कई घायल

Sat, 17 May 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। क्षेत्र में एक शादी समारोह में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले,जिसमें कई के चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे क्षेत्र के भोंरकी गांव निवासी जगदीश की बेटी का विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। शादी समारोह में लड़की पक्ष के रिश्तेदार भी आए हुए थे और गांव के लोग भी मौजूद थे। बरात चढ़ने के बाद पंडाल के अंदर लड़की पक्ष के रिश्तेदार और गांव के कुछ लड़कों में कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक जमकर लाठी डंडे चले । दोनों पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगो को हिरासत में ले लिया। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया की शादी समारोह में दो पक्षों में मारपीट हुई है । घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें