फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छत से गिरकर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत, कोहराम

Sat, 17 May 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। जयतोली गांव निवासी ई रिक्शा चालक अरबी हुसैन की ढाई वर्षीय बच्ची अफिया छत से नीचे आ गिर गई। हादसे में बच्ची के सिर में गहरी चोटें आई। परिवार के लोग घायल बच्ची को तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने बच्ची को मृत बता दिया। अचानक बच्ची की मौत के बाद से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम को आफिया घर की छत पर खेल रही थी। छत के ऊपर चार दिवारी न होने के कारण बच्ची खेलते वक्त नीचे खड़े ट्रैक्टर पर आ गिरी, उसके बाद नीचे जमीन पर सिर के बल गिर गई। हादसे में बच्ची के सिर में चोटें आई। हादसे के तुरंत बाद परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने बच्ची को देखकर मृत बता दिया। अचानक इस बच्ची की मौत के बाद से मां आसिया सदमे में चली गई। इस अचानक मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि बच्ची के शव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह को गांव में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें