फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइक के पहिये में फंसी छात्रा की चुनरी, 50 मीटर तक घिसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बीएमजी इंटर कॉलेज में छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा की चुनरी एक बाइक के पिछले पहिये में आ गई। इस दौरान बाइक सवार करीब 50 मीटर तक छात्रा को घसीटता ले गया और मौके से भाग निकला। जानकारी पर पहुंची कॉलेज की शिक्षिका ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ गांव निवासी हेम सिंह की बेटी कंचन बीएमजी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। पिता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी। कॉलेज से कुछ दूरी पर अचानक उसकी चुनरी एक बाइक के पिछले पहिये में फंस गई। आरोप है कि बाइक सवार ने बाइक रोकने के बजाय उसे चलाता रहा, जिससे छात्रा करीब 50 मीटर तक सड़क पर बाइक के साथ घिसटती चली गई।
हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कॉलेज की एक शिक्षिका मौके पर पहुंचीं और घायल छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी लेकर गई। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें