फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Wed, 15 Mar 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
विज्ञापन
होली पर अजीतपुर में सड़क हादसे में मृत लोगों के शोकाकुल परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन

सोमवार की सुबह सिविल लाइन अजीतपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दढ़ियाल क्षेत्र के रहने वाले पिता- पुत्र की मौत हो गई। युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। दंपति अपने बेटे के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। मरने वालों में वह पुत्र है जिसकी 22 मार्च को शादी होने वाली थी।

दढ़ियाल के मोहल्ला रोशनीवाला निवासी मोहम्मद अहमद (55) पुत्र इतवारी के यहां एक सप्ताह बाद दो शादियों की तैयारी चल रही थी। जिसमें पुत्री फुरसतजहां की 21 मार्च को जबकि पुत्र अय्यूब की शादी अगले दिन 22 मार्च को होनी है। सोमवार की सुबह 7 बजे पुत्र अय्यूब अपने पिता व माँ नाजुक जहां को लेकर बाइक से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी मामा के घर शादी का निमंत्रण देने जा रहा था कि रामपुर में सिविल लाइन मार्ग पर अज्ञात वाहन से टकराने के बाद बाइक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की मां को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने महिला को मुरादाबाद के तीर्थंकर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार घायल महिला की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। सोमवार रात 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद पिता पुत्र का शव घर पहुँचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कस्बे के लोग मौजूद रहे और रात को ही पिता-पुत्र के शव को कस्बा स्थित कब्रिस्तान में नम आँखों से सुपर्देखाक किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें