बिलासपुर (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक पंचायत नवीन मंडी कार्यालय में हुई। जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल ने कहा कि इस बार धान की खरीद केंद्रों पर नहीं हो पा रही है, जिसके कारण किसान परेशान हैं।
उन्होंने प्रशासन पर व्यापारियों का धान खरीदने का भी आरोप लगाया। इसके बाद किसानों ने मंडी के सभी धान खरीद केंद्रों का भ्रमण कर केंद्र प्रभारियों से किसानों का धान खरीदने का अनुरोध किया। उन्होंने धान का उठान शीघ्र कराने और फड़ खाली कराकर किसानों का धान खरीदने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी अगर किसानों का धान शीघ्र नहीं खरीदा गया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजोत सिंह चीमा, प्रकाश सिंह, निरपजीत सिंह, पलजीत सिंह, करतार सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद