फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गांव में लगाया बैनर भाजपा नेताओं का आना मना है

विज्ञापन
रामपुर के मिलकखानम के मुंडिया सैदनगर में भाजपा नेताओं के गांव में ना आने का बैनर लगाते किसान। संव - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
मिलकखानम। कृषि कानूनों को वापस नहीं लिए जाने से नाराज चल रहे मिलकखानम क्षेत्र के पांच गांवों के किसानों ने अपने गांवों में बैनर लगा दिया है कि भाजपा नेताओं का आना मना है। बैनर में लिखा गया है कि जो किसानों के साथ खड़ा होगा वो ही गांव प्रवेश करे।
विज्ञापन

क्षेत्र के सैदनगर मुंड़िया, पर्सीपुरा सकटपुरा, मालखेड़ा नंबर चार और मालखेड़ा नंबर पांच के किसानों ने इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है की बीजेपी सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरकार किसान विरोधी कृषि कानून लाकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। सरकार किसानों से जबरन धरना समाप्त करवाना चाहती है, लेकिन किसान सरकार के आगे नहीं झुकेंगे और सरकार से तीनों कानून खारिज करवा कर रहेंगे। जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं ले लेती वह अपने गांव में किसी भी बीजेपी के नेता को नहीं आने देंगे। अगर कोई नेता आता है तो उसकी जान माल की जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें