फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से खराब फसलों की टोल फ्री नंबर पर दें सूचना, मिलेगा मुआवजा

सार

बारिश से बर्बाद हुई फसल की जानकारी किसान को बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर देनी होगी अन्यथा किसान फसल का नुकसान होने के बाद भी बीमा क्लेम से वंचित हो जाएंगे। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसल के मौसम में 11562 किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया था। किसान 72 घंटे के भीतर इन नंबरों पर फसल नुकसान की सूचना देकर क्लेम करा सकते हैं या फिर अपने नजदीक कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार या जिला कृषि कार्यालय में आकर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। बारिश से बर्बाद हुई फसल की जानकारी किसान को बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर देनी होगी अन्यथा किसान फसल का नुकसान होने के बाद भी बीमा क्लेम से वंचित हो जाएंगे। कृषि विभाग की ओर से बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर और बीमा कंपनी के क्षेत्रीय कर्मचारियों के नंबर जारी कर दिए गए हैं। किसान इन नंबर पर सूचना देकर अपनी फसल का सर्वे कराएं।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से हो रही बारिश से खरीफ की फसलें नष्ट हो गईं हैं। धान और बाजारा को नुकसान हुआ है। इससे किसान परेशान हैं। किसानों के सामने आर्थिक संकट है। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसल के मौसम में 11562 किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया था। किसानों को फसल के हुए नुकसान की पूर्ति के लिए बीमा कंपनी का टोल फ्री नंबर और क्षेत्रीय कर्मचारियों के मोबाइल नंबर जारी हुए हैं। किसान 72 घंटे के भीतर इन नंबरों पर फसल नुकसान की सूचना देकर क्लेम करा सकते हैं या फिर अपने नजदीक कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार या जिला कृषि कार्यालय में आकर सूचना दे सकते हैं। वहीं जिन किसानों ने फसल का बीमा नहीं कराया था। वे किसान फसल नुकसान की रिपोर्ट शिकायत तहसील आकर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें