फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसानाें ने किया सीड प्लांटों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन भानु के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नगर व क्षेत्र के सीड्स प्लांटों का भ्रमण कर बीज उत्पादन करने के तौर तरीकों को देखा। किसानों ने सीड प्लांट स्वामियों से बीज की गुणवत्ता को बरकरार रखने की अपील की।
विज्ञापन

भाकियू भानु प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में तमाम किसान रविवार की दोपहर बीज उत्पादक संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल आदि के साथ ग्राम विसारतनगर स्थित एक सीड प्लांट पर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने संघ अध्यक्ष को बताया कि कुछ किसानों द्वारा शिकायत की गई थी कि घटिया बीज बनाया जा रहा है, जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। संघ अध्यक्ष ने किसानों को उत्पादित किए जा रहे बीज की प्रोसेसिंग भी दिखाई। जिस पर किसानों ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाणित बीज को प्लांट से बाहर नहीं भेजते हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव मक्खन सिंह चौहान, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह, नगर अध्यक्ष मुराद खान, गुलवेज मियां, इमरान खान, फरजंद अली, मुकेश श्रीवास्तव, महेंद्र सागर, करीमुद्दीन, वाहिद खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें