फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसानों ने तहसीलों में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया

Fri, 17 Apr 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू टिकैत के कैंप कार्यालय पर हुई पंचायत में किसानों ने तहसीलों में भ्रष्टाचार और गेहूं खरीद न होने का मुद्दा उठाया। साथ ही स्वार खुर्द के अंडर बाईपास का मुद्दा उठाया। इसके अलावा आरोप लगाया कि रेलवे विभाग पानी का दोहन कर रहा है।
विज्ञापन

पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि जनपद की सभी तहसीलों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हर तहसील में दाखिल खारिज के तमाम मामले लंबित हैं, जिनका जानबूझकर निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस समय गेहूं की कटाई तेजी से चल रही है। किसान अपना गेहूं एमएसपी पर बेचना चाहते हैं पर सरकारी क्रय केंद्रों पर बारदाना नहीं है। इस लिए जरूरतमंद किसानों को अपना गेहूं व्यापारियों को सस्ते दाम में बेचना पड़ रहा है। अगर सरकार के यही रवैया रहा तो किसानों को उनकी उपज का पूरा लाभ नहीं मिल सकेगा। किसानों ने सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। पंचायत में दरियाव सिंह यादव ,दरबारी लाल शर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी अजीत सिंह, इश्तियाक हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें