फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धान बेचने जा रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 07 Oct 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बाइक से केमरी धान की फसल बेचने जा रहे खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग निवासी किसान हसीन अहमद (56) की मंगलवार सुबह केमरी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, हसीन अहमद खेती-किसानी का काम करते थे। मंगलवार सुबह वह धान ट्रैक्टर-ट्रॉली से भेजकर खुद बाइक से केमरी की राइस मिल जा रहे थे। बिलासपुर-केमरी रोड स्थित ग्राम कोठा जागीर के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस शिनाख्त में जुटी थी, तभी ग्राम धावनी बुजुर्ग निवासी दाऊद ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अपने मामा हसीन अहमद के रूप में की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ पीपी सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें