फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घास काटते समय तालाब में डूबे किसान की मौत

Thu, 15 Oct 2026 03:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हसमतगंज गांव में घास काटने गए एक किसान की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बुधवार शाम हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सोमपाल (45) बुधवार शाम तालाब के पास घास काट रहे थे। इसी दौरान वह अचानक पानी में गिर गए। कुछ देर बाद एक राहगीर ने उन्हें पानी में डूबा देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसान को तालाब से बाहर निकाला। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची अजीमनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीओ पंकज पंत के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें