फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद -आवला मार्ग पर टैंपो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।दोनों यवुक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

जिला बरेली के थाना आंवला गांव देव कोल्हू निवासी पुष्पेंद्र उम्र 26 साल पेशे से किसान था।वह अपने रिश्तेदार हरिश्चंद्र के साथ बाइक से दोपहर के समय मिलक थाना क्षेत्र के गांव कूूप में रहने वाली बहन के यहां पर जा रहा था कि महुनागर के मोड़ पर सामने से आ रहे टैंपो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार्र हरिशंचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए जहां उसके शव को देखकर रोना पीटना शुरु कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें