फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमरी में किसान की ठंड से मौत से हड़कंप

Sun, 07 Jan 2018 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामप्रकाश शर्मा का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात करीब दो बजे किसान की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दावा किया कि किसान की मौत ठंड की चपेट में आने से हुई है। 

क्षेत्र के ग्राम सुहागनगला निवासी रामप्रकाश शर्मा (51) की गुरुवार को मौत हो गई। किसान के बेटे कुंवर सेन शर्मा का कहना है कि उसके पिता को पांच दिन पूर्व ठंड लग गई थी। जिनका वह उपचार करा रहा था। गुरुवार रात करीब दो बजे किसान की हालत अधिक खराब हो गई। इस दौरान उन्हें खून की उल्टी भी होने लगी। हालत खराब होने पर वह उन्हें किसी चिकित्सक के पास ले जाते कि उन्होंने घर में ही दम तोड़ दिया। किसान की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को परिजनों ने किसान का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान के परिजनों ने मिलक तहसील प्रशासन को घटना की सूचना देना भी बताया है, मगर आज कोई भी राजस्व कर्मी जांच करने को नहीं पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें