फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसीघर की जमीन के मामले में आजम की जमानत पर सुनवाई 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला कारागार की फांसी घर की जमीन कब्जाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में सांसद आजम खां की जमानत पर अगली सुनवाई 15 को होगी।
विज्ञापन

2019 में उनके करीबियों पर जेल में स्थित फांसीघर की जमीन को कब्जाने का आरोप लगा था। इस मामले में सांसद के बेटे अदीब खां के साथ ही उनकी बहन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कुल मिलाकर 37 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान आजम खां का नाम भी शामिल कर लिया था। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। जमानत पर बुधवार को सुनवाई थी। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें