फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। दिन दहाड़े स्कूटी सवार युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा ओवरटेक कर तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये की नकदी लूट ले जाने की सूचना से कोतवाली और मसवासी पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो घटना झूठी पाई गई। मामला महिला मित्र से लाए रुपये हड़पने का निकला।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे तहसील टांडा के गांव अब्बासनगर निवासी गुड्डू सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि वह उत्तराखंड के बाजपुर से अपनी महिला मित्र से 25 हजार रुपये उधार लेकर घर जा रहा था। इस दौरान उसने मसवासी के नजदीक पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर लूट की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े लूट की घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मसवासी पुलिस व स्वार कोतवाल आरएस बघेल तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए और स्कूटी सवार युवक से घटना के बारे में जानकारी की। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगने पर स्कूटी सवार को कोतवाली लाकर सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि उत्तराखंड के बाजपुर में उसकी महिला मित्र रहती है। जिससे वह उधार रकम ले आता था। बुधवार को भी वह महिला मित्र से 21500 रुपये की रकम लेकर आया था। महिला मित्र को रुपये न देने पड़े इसलिए लूट की घटना का षडयंत्र रचा था। पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी से रकम बरामद भी कर ली। कोतवाल आर एस बघेल ने बताया कि लूट की सूचना झूठी थी। तीन युवकों से ओवरटेक को लेकर कहा सुनी हुई थी और युवक द्वारा महिला मित्र का रुपये हड़प लेने की योजना लूट की झूठी सूचना देकर बना डाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें