फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आतंकी गतिविधियों में जेल में बंद फैजान से मिले पिता

Fri, 13 Feb 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। गुजरात एटीएस द्वारा आतंकी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में जेल में बंद फैजान सलमानी से मिलने उसके पिता शकील सलमानी गुजरात के नवसारी पहुंच गए हैं। बेटे की गिरफ्तारी के बाद पहली बार पिता ने जेल में मुलाकात कर उसे हिम्मत बंधाई और न्याय मिलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नरपतनगर निवासी फैजान सलमानी को पिछले महीने गुजरात एटीएस ने पिछले माह नवसारी स्थित कोट-पेंट बनाने के कारखाने से पकड़ा था। उसे आतंकी गठजोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा है कि फैजान की 20 फरवरी को नवसारी कोर्ट में पेशी निर्धारित है, जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा। परिजनों के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते अब तक वे वकील की व्यवस्था भी नहीं कर पाए हैं। किसी तरह पैसे जुटाकर पिता शकील सलमानी नवसारी जेल पहुंचे और बेटे से मुलाकात की। फिलहाल मामले की जांच एटीएस द्वारा जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें