रामपुर। बेसिक शिक्षा कल्याण समिति का सम्मेलन सिविल लाइंस में हुआ। जिसमें जिला एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने प्रमोद गंगवार को जिला महासचिव, सुभाष सक्सेना, योगेश कुमार, परवेज अख्तर और झम्मन लाल गंगवार को जिला उपाध्यक्ष बनाया। कीर्ति सरन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। रामपुर शहर की कार्यकारिणी के लिए रेहान खां को महासचिव और जावेद निजामी, मोनिस राजा खां व सलमान सलीम को नगर उपाध्यक्ष बनाया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश पाठक ने कहा कि वह प्रबंधकों की समस्याएं प्रदेश स्तर पर उठाएंगे। सरकार को निजी स्कूलों केे उत्थान में लिए सहायता राशि देनी चाहिए। चितरंजन दास, देवेंद्र, दीपक लोधी, जीशान खां, शदाब कदीरी, महिपाल आदि मौजूद रहे। संवाद