फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मेडिकल स्टोर में हुआ धमाका, संचालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के करेथी गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे मेडिकल स्टोर में धमाका हो गया। धमाके में मेडिकल स्टोर संचालक योगेंद्र कुमार बुरी तरह झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के सत्यम कॉम्प्लेक्स निवासी योगेंद्र कुमार उर्फ विक्की गुप्ता करेथी गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका आरोप है कि सोमवार रात तकरीबन नौ बजे गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसके मेडिकल स्टोर में बम फेंक दिया। जिससे बड़ा धमाका हुआ। मेडिकल स्टोर की दीवारें भी चटक गईं और अंदर बैठे योगेंद्र कुमार बुरी तरह से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
घायल अवस्था में योगेंद्र को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद कोतवाल प्रिंस शर्मा भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। कोतवाल ने बताया कि शॉट सर्किट से आग लगी है। बम की बात झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें