फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उद्योग बंधु की बैठक में उठा रोशनबाग में सुरक्षा का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र रोशनबाग की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इस पर डीएम जोगिंदर सिंह ने पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु एवं जिला व्यापार बंधु की बैठक में डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना और गंभीरतापूर्वक निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र रोशनबाग में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। जिस पर डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सीओ को निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्थान में रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाए। उद्यमियों ने औद्योगिक संस्थान की इकाइयों के आसपास अनधिकृत व्यक्तियों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की। इस पर डीएम ने पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में स्वार औद्योगिक क्षेत्र में बहने वाले नाले के गंदे पानी का भी मुद्दा उठा, इस पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वार से जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नाले के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार, उद्यमी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें