फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रकृति के महत्व और पेड़ों की उपयोगिता पर लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार के राजकीय महाविद्यालय रजानगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रम शृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को प्रकृति के महत्व और पेड़ों की उपयोगिता विषय पर ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरएस गिरि ने कहा कि प्रकृति ही हमारे जीवन की आधारशिला है। योगाभ्यास और मानसिक शांति में प्रकृति की अहम भूमिका होती है। पेड़-पौधे हमें न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जीवन में संतुलन बनाए रखने में भी सहायक हैं। उन्होंने छात्रों से प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का आह्वान किया। प्रदर्शनी के संयोजक डॉ. केसी दिवाकर एवं डॉ. कपिल देव ने पेड़ों की जैविक, सामाजिक और आर्थिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए चार्ट, मॉडल और पोस्टर ने पर्यावरणीय मुद्दों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रदूषण नियंत्रण, जलवायु परिवर्तन, औषधीय पौधों और वनों के सामाजिक-आर्थिक लाभों पर विशेष जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार और डॉ. बाल मुकुंद वर्मा ने भी योग, ध्यान और एकाग्रता में प्रकृति की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास मानसिक संतुलन और आंतरिक शक्ति को बढ़ाता है। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक राजेश शर्मा, वरिष्ठ सहायक वीरेंद्र कुमार, जाफर और वीरेंद्र सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें