फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: निपटी यूपी बोर्ड परीक्षा, आखिरी दिन पेपर हल कर खुश नजर आए परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गईं। आखिरी दिन इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। पहली पाली में व्यावसायिक शिक्षा वर्ग की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में परीक्षार्थियों ने रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र का पेपर हल किया। हाईस्कूल की परीक्षाएं एक दिन पहले शुक्रवार को खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पहली पाली में व्यावसायिक शिक्षा वर्ग की परीक्षा आसान रही। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान का पेपर कठिन आया। पेपर को लेकर परीक्षार्थियों से बात की गई तो कुछ ने न्यूमेरिकल जैसे प्रश्नों को मुश्किल बताया जबकि कइयों ने प्रश्नों को आसान लेकिन अधिकांश ने सामान्य करार दिया। परीक्षार्थियों का कहना था कि वैद्युत रसायन, तत्व और विलयन से संंबंधित प्रश्न आसान थे। अभिक्रियाओं को हल करने में मेहनत करनी पड़ी। परीक्षा 70 अंक की थी। परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई। परीक्षा में सचल दल सक्रिय रहा मगर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
पहली पाली में 356 परीक्षार्थी शामिल हुए। 15 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में 16449 ने परीक्षा दी। 1965 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के आखिरी दिन केेंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा पहरा नजर आया। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

16 फरवरी से शुरू यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जनपद में शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से निपटी हैं। परीक्षा के पहले दिन टांडा में परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य कोई परीक्षा देते पकड़ा गया था। इसके बाद कोई नकलची या अन्य परीक्षा देते नहीं पकड़ा गया। पूरी परीक्षा में प्रशासन और पुलिस का सख्त पहरा रहा।
परीक्षाएं खत्म होने के बाद यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी होली के त्योहार को पूरी मस्ती के साथ खेलेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों में तनाव था। इसके बाद परीक्षा अच्छी रही तो उनका मनोबल बढ़ा और बेहतर प्रदर्शन किया। त्योहार से पहले परीक्षा निपटने से परीक्षार्थी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें