फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक का पुत्र पत्नी समेत हत्या में गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी बघेल सिंह
विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता प्रधानपति हरपाल सिंह के मुख्य हत्यारोपी पूर्व विधायक के पुत्र को उसकी पत्नी समेत पुलिस ने हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। उसने ताई की जमीन हड़पने में प्रधानपति को बाधक बनने की वजह से मौत के घाट उतारने की बात कबूली है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक गाड़ी व तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को हत्या के षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि, अन्य हत्यारोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

ज्ञात हो कि ग्राम डंडिया न्यामतगंज निवासी भाजपा नेता हरपाल सिंह ग्रेटा की पत्नी प्रभदीप कौर मुबारकपुर ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। हरपाल की प्रधानी के चुनाव व जमीन को लेकर ग्राम पंचायत के अंतर्गत रहने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय ज्ञानी हरेंद्र सिंह के पुत्र बघेल सिंह उर्फ बाघी से काफी समय से चल राही है। हापाल पूर्व विधयक की भाभी स्वार्गीय ज्ञानी रणधीर सिंह की पत्नी प्रीतम कौर की जमीन की पैरवी कर रहा था, इसलिए रंजिश पनप गई थी।
विज्ञापन

25 अप्रैल की शाम हरपाल अपन बोलेरो द्वारा नगरी से अपने घर जा रहा था। नगर में नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम के पुल पर कार व बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके प्रधपानपति की सरेआम हत्या कर दी थी। घटना में गाड़ी चालक समेंत दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। पुलिस ने मृतक के भाई हरजिंद्र सिंह की तरफ से बाघी समेंत पांच नामजद व पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव पीएम को भेजा था।

बुधवार की सुबह हरपाल का शव उसके गांव पहुंचा, जहां पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई मंत्री बल्देव सिंह औलख ने मृतक के घर पहुंचकर शोक जताने के साथ ही हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का वादा किया था। डीआईजी ओमकार सिंह, एसपी के के चौधरी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के घ्सार पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का वादा किया। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के मुख्य हत्यारोपी बघेल सिंह बुधवार को रुद्रपुर से अपनी कार द्वारा रामपुर जा रहा था, जिसे नैनीताल हाईवे स्थित धनौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा व एक कारतूस तथा गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस ने अहरो तिराहे के पास अपने पति का इंतजार कर रही वाघी की पत्नी प्रवीन कौर को हत्या के षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

उसने हत्या की बजह ताई की जमीन में पैरबी के नाम पर प्रधानपति द्वारा बाधा पैदा करना कबूला गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि फरार अन्य सभी हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  प्रधानपति हरपाल सिंह की हत्या के मामले में उसके भाई हरजिंद्र सिंह ने ग्राम पैगंबरपुर निवासी बघेल सिंह उर्फ बाघी पुत्र हरिंद्र सिंह, गुरुप्रताप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र सुखवीर सिंह, चेतन पुत्र गुरदर्शन सिंह, गुरदर्शन सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह, निवासी लेेक बिहार कालोनी, रुद्रपुर उत्तराखंड, ग्राम डिबडिबा निवासी जयदीप सिंह पुत्र रणवीर सिंह व पांच अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302, 307, 34/7 ला क्रिमनल ला एक्ट के तहत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रधानपति हरपाल सिंह के भाई हरजिंद्र सिंह ने अपने घर पर बुधवार को डीआईजी को बताया कि मंगलवार की दोपहर ही उसे किसी ने पूर्व विधायक के पुत्र द्वारा घेर कर हमला करने के षडयंत्र रचने की जानकारी किसी ने दी थी। उसने बिलासपुर पहुंचकर हरपाल को सारी बात बताई थी। उसका कहना था कि हरपाल ने उसकी बात को हल्केपन से लिया और उसका खमियाजा उसे जान से हाथ धोकर भुगतना पड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें