फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाले में साजिश के तहत फंसाया

Wed, 18 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को बाबू सिंह कुशवाहा का हार पहनाकर स्वागत करते जन अधिकार मंच के पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्हें सोची समझी साजिश के तहत एनआरएचएम घोटाले में फंसाया गया। वो पूरी तरह निर्दोष थे, इसलिए उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। पूर्व मंत्री ने वादा किया कि जन अधिकार मंच के जरिए पिछड़ों, अति दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार दिलाएंगे। 

पूर्व मंत्री एवं जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को मक्का मिल स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सफाई दी कि वो निर्दोष थे एनआरएचएम घोटाले में उन्हें सोची समझी साजिश के तहत फंसाया गया। इस प्रकरण में तीन सीएमओ की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

लिहाजा उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी पर आज तक खुलासा नहीं हुआ।  पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान में स्थापित सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने में राष्ट्रीय और प्रांतीय सरकारें विफल रही हैं। अति पिछड़ों व अति दलितों को आरक्षण देकर सामाजिक न्याय की स्थापना का जो सपना देखा गया था वो भी अधूरा है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने वादा किया कि जन अधिकार मंच के जरिए अतिपिछड़ों, अति दलितों, शोषित, वंचित, किसन, मजदूर, अल्पसंख्यक, महिला और विद्यार्थियों को उनके अधिकार दिलाएंगे। सम्मलेन में पूर्व मंत्री रमेश शाक्य, पैक्सपेड के पूर्व चेयरमैन दिनेश वर्मा, अजय मौर्य, संजय मौर्य, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी इरफान खान, जिला प्रभारी राज किशोर सैनी, जिलाध्यक्ष अमर सिंह सैनी, गेंदनलाल सैनी, रिंकी सैनी, मलखानभी थे। अध्यक्षता  गुलाब सिंह और संचालन  राज किशोर सैनी ने किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें