फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की आॅल इंडिया क्विज में रामपुर का ईशान तीसरे स्थान पर

Sat, 20 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
छात्र ईशान शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ दिनों पूर्व सीबीएसई द्वारा आल इंडिया लेवल पर वायुमंडल विषय पर आविष्कार क्विज का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिभागियों को ऑनलाइन क्विज में दिए गए सवालों के जवाब देने थे। अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से सिर्फ दो छात्र ही टॉप टेन में जगह हासिल कर पाए।  
विज्ञापन
इनमें से एक सेंट पॉल्स स्कूल में कक्षा दस के छात्र ईशान शर्मा भी है। जिन्होंने प्रतियोगिता में आल इंडिया लेवल पर तीसरा स्थान हासिल कर शहर और स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में धनश्री पाटिल, आर्मी स्कूल पुणे, महाराष्ट पहले और हर्ष अग्रवाल, दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रोहिणी दिल्ली दूसरे स्थान पर रहे।   ईशान बताते हैं कि ऑनलाइन क्विज का आयोजन 26 जुलाई को किया गया था। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, वायुमंडल, गणित व अन्य विषयों पर आधारित 50 सवाल पूछे गए थे सीबीएसई द्वारा कुछ दिनों पूर्व प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया गया। जिसमें ईशान शर्मा ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


मिलेगा सर्टिफिकेट और नगद इनाम- ईशान को पुरस्कार के रूप में एक मेरिट सर्टिफिकेट और 25 सौ रुपये सीबीएसई द्वारा दिए जाएंगे। ईशान के व्यवसायी पिता संजय शर्मा कहते हैं कि किराना का उनका कारोबार है। उनके एक बेटा और एक बेटी है, जिसमें ईशान बड़ा हैं।    ईशान नगर के सेंट पॉल्स स्कूल में कक्षा दस के छात्र हैं। उसे इस तरह की प्रतियोगिताओं में शामिल होने की रुचि है। दो साल पहले एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वह तीसरे स्थान पर रहा था।    
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें