फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना आठ घंटे बंद रही शहर में इंट्री

Thu, 20 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में पनवडिया क्रासिंग पर गार्डर रखती क्रेन। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने एक बार फिर बिना सूचना के अचानक पनवड़िया बरेली रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का काम शुरू कर दिया। बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुआ काम देर शाम तक चला।

इस बीच रामपुर शहर से बरेली की ओर जाने वाले और बरेली की ओर से रामपुर शहर में आने वाले वाहनों की इंट्री आठ घंटे तक बंद कर दी गई। ऐसी स्थिति आवागमन ठप होने से भमरौवा रोड से दुर्गनगला बाईपास होकर वैकल्पिक मार्ग से रोडवेज बसें और निजी वाहन निकाले गए। आवागमन में पूरे दिन दिक्कत रही।  गार्डर रखने का काम बृहस्पतिवार को भी चलेगा। जिसकी वजह से हाईवे पर ट्रैफिक बंद रहेगा।
विज्ञापन


पनवड़िया रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जा रहा है। फ्लाई ओवर के निर्माण का काम पिछले काफी समय से अटका हुआ है। एनएचएआई और रेलवे के अफसरों ने बुधवार की सुबह से ही पनवड़िया क्रासिंग के पास काम करना शुरू कर दिया। जिससे ट्रैफिक प्रभावित रहा। सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर ट्रैफिक एकदम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


रामपुर में आने वाले ट्रैफिक को बाईपास की ओर से मोड़ दिया गया। साथ ही शहर में आने वाले ट्रैफिक को भमरौवा रोड पर मोड़ दिया गया। पनवड़िया रेलवे क्रासिंग पर यातायात रोक दिया गया। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के गुजरने के बाद ट्रेनों के लिए रूट बंद किया गया। इसके बाद मशीनों के जरिए गार्डर डालने का काम शुरू किया गया। करीब आठ घंटे की कवायद के दौरान दो गार्डर डाल दिए गए। शाम करीब पांच बजे हाईवे और पनवड़िया क्रासिंग पर ट्रैफिक सुचारू हो सका। ट्रैफिक खुलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें