फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर में घुसकर राजमिस्त्री के परिवार से मारपीट

Sat, 28 Mar 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के मझरा हसन गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही पांच लोगों ने राजमिस्त्री मोहम्मद अली के घर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बचाने आई पत्नी और मां को भी लात-घूंसों व डंडों से पीट दिया। पड़ोसियों के आने पर हमलावर धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित मोहम्मद अली ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम रास्ते पर कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आई पत्नी और मां को भी पीटा गया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें