फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजी नगर पालिका का जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका की ओर से पनवड़िया के पास अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान जेसीबी से अवैध रूप से चल रहे खोखे व टीनशेड आदि हटा दिए। साथ ही अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। मौके पर सिविल लाइंस पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण की भरमार है। सड़कों के किनारे अवैध तरीके से बने खोखे और दुकानें नजर आ जाती हैं। हालांकि, नगर पालिका अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण का सिलसिला जारी है। पनवड़िया की बात करें तो वहां बड़े पैमाने पर अतिक्रमण फैला हुआ है। लोगों ने अपनी दुकानों के आगे बड़े बड़े टीनशेड बना लिए हैं। यही नहीं तमाम खोखे और दुकानें अवैध रूप से बनी हुई हैं। ऐसे में सोमवार को नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गई।
नगर अभियंता महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका के तमाम कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस बीच जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। खोखे, टीनशेड और कच्ची दुकानें हटा दी गईं। कुछ लोगों ने पालिका की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन लोगों को हटा दिया। वहीं, नगर पालिका की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध तरीके से दुकानों व खोखों का निर्माण किया गया था, जिन्हें हटा दिया गया है। यदि अब किसी ने अतिक्रमण किया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें