फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से 12 घंटे ठप रही बिजली

Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। टांडा से आ रही 33 हजार क्षमता की हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर खराब हो गया। इसके चलते रविवार की रात 12 बजे से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से ब्रेकडाउन के कारण रात को आपूर्ति ठप हो जाती है और अगले दिन शाम तक फाल्ट दुरुस्त होने के बाद ही बिजली सप्लाई बहाल हो पाती है। रविवार की रात 12 बजे बिजली गुल हो गई और पूरी रात ठप रही। सुबह होने पर पता चला कि कोहरे के कारण टांडा से आ रही 33 हज़ार की हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने के कारण आपूर्ति ठप है। लाइन में फाल्ट देखने के लिए पेट्रोलिंग टीम सुबह रवाना हुई। इस दौरान टांडा और दढ़ियाल के बीच हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर क्षतिग्रस्त पाए गए। बिजली कर्मियों ने फाल्ट को ठीक करने में सोमवार को दोपहर के 12 बजा दिए, इसके बाद सप्लाई चालू की गई। लगातार बिजली आपूर्ति नही मिल पाने से नगर में चल रहे छोटे उद्योग एवं कारखाना संचालकों में विभाग के खिलाफ रोष है। नगरवासियों का कहना है कि सुबह होने पर पानी की सबसे अधिक ज़रूरत होती है, लेकिन बिजली न होने के कारण पानी समस्या पैदा हो जाती है, जिससे घरों के काम भी अधूरे रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें