फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गर्मी के सितम पर बिजली का अटैक, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। ज्वाला नगर, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट और डूंगरपुर समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने और लगातार ट्रिपिंग से लोग बेहाल रहे। घरों में पंखे-कूलर बंद होने से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी, जिससे विभागीय दावों की पोल खुलती नजर आई।
विज्ञापन

ज्वाला नगर में सुबह करीब 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर की तपिश में करीब चार घंटे तक लोग बिजली का इंतजार करते रहे। शिकायतों के बावजूद उपभोक्ताओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। शाहबाद गेट क्षेत्र में दोपहर 12 बजे सप्लाई बंद हुई और एक घंटे बाद बहाल तो हुई, लेकिन शाम चार बजे से बार-बार ट्रिपिंग शुरू हो गई। हर 15 से 20 मिनट में बिजली आने-जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ता रहा। पहाड़ी गेट क्षेत्र में शाम के समय ट्रिपिंग ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। वहीं डूंगरपुर इलाके में सुबह से दोपहर तक लगातार बिजली झपकती रही। गर्मी के इस मौसम में बिजली की इस बदहाल व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दी। बिजली विभाग ने ओवरलोडिंग और पतंगबाजी को वजह बताया है। एक्सईएन प्रथम पीके शर्मा के बताया कि तकनीकी कारणों से आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें