फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी का बिजली कनेक्शन जांचा

Sat, 06 Oct 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी के निकट बैंक की शाखा में मीटर चेक करते कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 शासन के निर्देश के बाद बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को जौहर यूनिवर्सिटी के बिजली कनेक्शन को चेक किया। हालांकि बिजली विभाग की टीम यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर नहीं गई। टीम ने यूनिवर्सिटी के बाहर स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा के पास लगे मीटर को चेक किया। चेकिंग में मुख्य मीटर फुंका हुआ मिला।  

विजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जौहर यूनिवर्सिटी में बिजली का 112 केवीए का कनेक्शन है। अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर पर किसी ने यह शिकायत की है। इसके बाद वहां से मिले निर्देश के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता विजयपाल, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम सचिन कुमार सिंह, एसडीओ द्वितीय प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता मीटर जितेन्द्र वर्मा समेत विभाग के कई अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा के पास एक कमरे में लगे बिजली के मीटरों को चेक किया। एक-एक कर सभी मीटरों की एमआरआई की गई। अफसरों ने देखा तो पाया कि यूनिवर्सिटी का मेन मीटर फुंका हुआ है।
विज्ञापन


दो और मीटर भी जले हुए थे। मीटर चेेक करने के बाद बिजली विभाग की टीम वहां से वापस चली गई। टीम यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर नहीं गई।  वहीं, जौहर यूनिवर्सिटी में चेकिंग की खबर को सुनकर सपा के कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। हालांकि टीम यूनिवर्सिटी के अंदर नहीं गई और सपा कार्यकर्ताओं ने भी किसी से कुछ नहीं कहा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें