फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Lok Sabha: रामपुर सीट पर होगी 31 राउंड की मतगणना.. तब घोषित होगा विजेता, प्रशासन ने तैयार किया प्लान

Fri, 24 May 2024 12:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। 31 राउंड की गिनती के बाद रामपुर के नए सांसद का नाम सामने आ जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां (FILE) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। चार जून को 31 राउंड के बाद दोपहर बाद रामपुर के सांसद का नाम सामने आ जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। इन टेबल पर ही वोटों की गिनती होगी। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

आयोग के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार देशभर में चार जून को मतगणना होगी। वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। रामपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। तब से प्रशासन मतगणना की तैयारियां कर रहा था। अब मतगणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य कराया जाएगा।

मंडी समिति में होने वाली मतगणना की शुरुआत पहले डाक मतपत्रों की गिनती से होगी। मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। गिनती के लिए विधानसभा क्षेत्रवार 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। एक-एक टेबल एआरओ की होगी।

मतगणना का कार्य 31 राउंड तक चलेगा। प्रशासन की ओर से तैयार किए गए प्लान के अनुसार दोपहर तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए जा रहे हैं।

मतगणना स्थल पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
नवीन मंडी समिति में होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपने स्तर से तैयारियां की जा रही हैं। मतगणना को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है। मतगणना स्थल पर पुलिस व पीएसी के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराने के लिए माथापच्ची की जा रही है। मतगणना स्थल के अलावा जिले भर में भी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी
मतगणना के बाद चुनाव में विजयी प्रत्याशी अपनी जीत का जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें विजय जुलूस नहीं निकालने के आदेश दिए हैं।

डीएम जोगिंदर सिंह ने मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को चुनाव आयोग की गाइडलाइन के बारे में समझाया गया है। जिसको लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

इन प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

मोहिबुल्लाह नदवी     सपा
घनश्याम लोधी          भाजपा
जीशान खां               बसपा
अरशद वारसी          एमडीपी
महमूद प्राचा             निर्दलीय
शिव प्रसाद              निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें