फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

Tue, 10 Mar 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में दस दिन पहले हुए एक सड़क हादसे में घायल रतनपुरा निवासी 55 वर्षीय उमर की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया था। यह दुर्घटना खौद-मुरसैना के बीच बानी मैरिज हॉल के सामने स्वार-बाजपुर मार्ग पर हुई थी। उमर अपनी बाइक से मुरसैना से घर रतनपुरा लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में उमर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली में इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में परिजन शव को गांव ले आए, जहां उनका दफन कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें