फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 09 Jul 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव खोदकला में बुधवार सुबह एक वृद्ध का शव शहतूत के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर नरपतनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव खोदकला निवासी धर्मपाल सिंह (55) बुधवार सुबह गांव के पास जंगल में शहतूत के पेड़ से फंदे पर लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर घर ले आए। धर्मपाल सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
सूचना मिलने पर नरपतनगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों के पोस्टमार्टम से इंकार करने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। बाद में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें