भुड़ासी गांव के पास हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। भुड़ासी गांव के पास बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में बुजुर्ग कृष्णपाल (60) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
संभल के धनुपुरा गांव निवासी कृष्णपाल सिंह (60) अपने भतीजे सतीश के साथ ई-रिक्शा से दवा लेने शाहबाद आ रहे थे। इसी दौरान भुड़ासी गांव के पास मधुकर गांव निवासी राकेश और विजयपाल की बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई।
हादसे में ई-रिक्शा चालक भुड़ासी गांव निवासी रूप सिंह, कृष्णपाल, राकेश और विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान कृष्णपाल की मौत हो गई, जबकि विजयपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। सीओ देवकी नंदन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, घायलों का इलाज चल रहा है।