ईदुल फितर का त्यौहार जिले के ग्रामीण इलाकों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की के लिए भी दुआएं मांगी गई।
शनिवार की सुबह आठ बजे बिलासपुर में तमाम नमाजी माठखेड़ा रोड स्थित ईदगाह में एकत्र हुए। शहर इमाम मौलाना नासिर खां ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद ग्राम खोंदलपुर के खेड़ा में मौलाना मोहम्मद हनीफ ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में नमाज हाफिज कयूम ने नमाज अदा कराई।
ईदगाह के बाहर नगरपालिका द्वारा टैंट लगाकर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, ईओ वेदप्रकाश, प्रदीप शर्मा, प्रदीप सक्सेना आदि ने सभी को ईद की मुबारबाद दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर ने भी प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बिट्टू, शाकिर अली खां सज्जू, सचिन टंडन, जितेंद्र मिश्रा आदि के साथ गले मिलकर बधाईयां दीं।
डीसीबी के पूर्व चेयरमैन अमरीश पटेल, रालोद नेता संतोष शर्मा, सुभाष शर्मा, रोहित शर्मा, गजाली खां, माहिर खां, नरेश गौतम, जसविंद्र सिंह सरां आदि भी लोगों से ईद मिले। सपा के पूर्व जिला महासचिव रतिराम यादव, गन्ना समित चेयरमैन अमरजीत सिंह ढिल्लो, भाकियू असली राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी, मोहम्मद सलीम वारसीआदि रहे।
पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, फूल अहमद खां, भाकियू असली गुट राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी, जिलाध्यक्ष सलीम वारसी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने ग्राम पंजाबनगर स्थित अपने आवास पर, भाकियू नेता इरफान हसन के ग्राम टाह खुर्द आवास पर रक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर, स्वराज सिंह यादव आदि ने लोगों को ईद मिलकर मुबारकबाद दी।
केमरी में चेयरमैन फात्मा बेगम, पूर्व चेयरमैन हाजी मुख्तार अहमद, पूर्व चयरमैन सलीम अहमद, अंसार अहमद, परवेज अली, मुन्ने अली, नईम अहमद के आवास पर भी ईद मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
केमरी में पूर्व विधायक संजय कपूर व सतोष शर्मा ने भी गढ़ी व सैंजनी ईदगाह पर सभी को ईद की बधाई दी। भोट व खजुरिया क्षेत्र में भी ईद शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। एसडीएम डीएस गुप्ता व सीओ सलोनी अग्रवाल पुलिस बल के साथ पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
पटवाई में रमजान के पाक महीने ओर इबादत के महीने के बाद शनिवार को पटवाई क्षेत्र में शांति पूर्वक ईद-उल-फितर की नमाज सम्पन्न हुई है। पटवाई क्षेत्र के घोसीपुरा, गोसमपुर, नवाबनगर, एचोरा सहित कई गांवों में सौहार्द के साथ ईद की नमाज अदा कराई गई। पटवाई जामा मस्जिद के शाही इमाम मोहम्मद जावेद अख्तर मिस्वाही ने तकरीर पेश की।