फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बदायूं से लूटा आयशर कैंटर रामपुर में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना गंज पुलिस ने बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र से लूटे गए आयशर कैंटर को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद कैंटर और आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए बदायूं पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 23 जुलाई की रात बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र से लूटा गया आयशर कैंटर गंज थाना क्षेत्र की मंडी चौकी क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगमा मैरिज हॉल के पास से कैंटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोट थाना क्षेत्र के तालकपुर निवासी हसीन कुरैशी और इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर निवासी हारून के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया आयशर कैंटर और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर गंगा एक्सप्रेसवे पर दातागंज और बिनावर के बीच कैंटर चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन लूट लिया था। वारदात में दो कारों का इस्तेमाल किया गया था। आरोपियों के अनुसार लूट के बाद तीन लोग कैंटर लेकर रामपुर पहुंचे और उसमें भरे मछली के दाने बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हसीन कुरैशी के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें