फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि का फीस वसूली का दबाव न बनाएं शिक्षण संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश छात्र अभिभावक एवं बुद्धिजीवी संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षण संस्थाओं से लॉकडाउन की अवधि का फीस नहीं लेने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने दयावती मोदी अकादमी (डीएमए) पर प्रदर्शन किया और प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को संघ के बैनर तले तमाम अभिभावक दयावती मोदी अकादमी पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते धरना दिया। बाद में प्रधानाचार्य डॉ. सुमन तोमर से बात की। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि कोरोना आपदा में छात्रों के अभिभावकों की ही नहीं, बल्कि तमाम व्यापारियों और अन्य लोगों की भी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है। इस विपरीत परिस्थिति में स्कूलों से फीस वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। यह मानवीय एवं नैतिक दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थाओं को कोरोनाकाल की फीस माफ करने, स्कूलों में हो रहे अमानवीय व्यवहार को रोकने, इंटरमीडिएट की परीक्षा में बच्चों के बैठने को लेकर भयमुक्त माहौल बनाने एवं यदि किसी भी परिवार का कोई व्यक्ति कोरोना से प्रभावित रहा हो तो उसकी पूरी फीस माफ करने की मांग की है। इस मौके पर अमरपाल यादव, रामअवतार रस्तोगी, दिलीप कुमार सागर, अर्चना गंगवार, मुन्नी देवी गंगवार, सत्येन्द्र गुप्ता, बलविंदर सिंह, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
एक बच्चे के पिता कुछ अभिभावकों को लेकर हमारे पास आए थे। हमने उनकी बात सुन ली है, नियमानुसार जो भी होगा कार्रवाई की जाएगी। इस बच्चे के पिता को पिछले साल स्वास्थ्य से संबंधित कुछ दिक्कत थीं, तो हमने फीस में रियायत दे दी थी। इस साल भी वो ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुमन तोमर, प्रधानाचार्य, दयावती मोदी अकादमी, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें