फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मिट्टी की ढांग गिरी, महिला-बच्ची दबीं

Thu, 05 Nov 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र के चंद्रपुर सालिस गांव में तालाब किनारे मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग गिरने से एक महिला और एक मासूम बच्ची उसके नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। गांव निवासी राणा की पत्नी सुनीता और अजब सिंह की बेटी उशी तालाब के किनारे मिट्टी खोद रही थीं, तभी मिट्टी की ढांग भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।
दोनों मिट्टी में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। परिजन उन्हें तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता की हालत में सुधार हुआ और उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि, मासूम उशी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें