फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। दढ़ियाल मार्ग पर ग्राम मुंडी मिलक में एक स्कूल के सामने रविवार शाम वैगनआर कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। गंभीर रूप से घायल चंदपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह (45) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लखमन नंगला निवासी परवेज ई-रिक्शा चालक है। रविवार शाम वह तीन सवारियों को बैठाकर दढ़ियाल मार्ग से जा रहा था। ग्राम मुंडी मिलक में एक स्कूल के सामने ई-रिक्शा की वैगनआर कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक परवेज के अलावा लखमन नंगला निवासी रिहान (16), चंदपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह (45) और विशेष (20) घायल हो गए।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परवेज, सुरेंद्र सिंह और विशेष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं रिहान का सीएचसी में उपचार चल रहा है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि हादसे में घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। कार को कब्जे में लेकर मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें