टांडा। मीना बाजार चौराहे के निकट दो डंपरों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए डंपर चालक मुजम्मिल निवासी सैदनगली, अमरोहा की उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुख्य मार्ग पर अचानक सामने आए ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में मुजम्मिल गंभीर रूप से घायल होकर डंपर के केबिन में फंस गया था। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
उपचार के दौरान मुजम्मिल ने दम तोड़ दिया। चालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।