फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मजदूरी करने बाइक से रामपुर आ रहे दो सगे भाइयों को डंपर ने रौंद दिया। जिससे बाइक सवार शहजादनगर थाना क्षेत्र के इमरतपुर मझरा जसमोली गंव निवासी पूरन (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने यहां कुछ देर हंगामा भी किया, लेकिन बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घटना के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।शहजादनगर थाना क्षेत्र में इमरतपुर गांव पूरन राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करते थे। उनके साथ में ही उनका भाई बनवारी लाल भी काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों भाई बाइक पर सवार होकर रामपुर काम करने आ रहे थे। बाइक बनवारी लाल चला रहा था। जबकि, पूरन पीछे बैठा था।
विज्ञापन

रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फैजुल्लानगर गांव के पास सामने से आए एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिर गए। हादसे में पूरन की मौके पर ही मौत हो गई। बनवारी लाल घायल हो गया। इस बीच चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर आए परिजन भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर हंगामा करने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हें समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पुलिस ने बनवारी लाल के बेटे राजकुमार की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अजय मिश्रा के अनुसार पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। साथ ही चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें