फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन स्थानों पर लगी आग से चार किसानों के खेत में गेहूं की नरई जली

Mon, 28 Apr 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इनमें चार किसानों के खेतों में गेहूं की नरई और भूसे के बोंगे जलकर राख हो गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक बजे गांव आनंदनगर में पेट्रोल पंप के पास सुरेश अग्रवाल के खेत में गेहूं की नरई में अचानक आग लगती देखी गई। इस पर लोगों ने खेत ठेकेदार भूप सिंह को सूचना दी। भूप सिंह सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और तुरंत ही फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड प्रभारी चंद्रपाल सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे गांव सुल्तानपुर में आले हसन और उनके दो भाई मकसूद अहमद समेत तीनों भाइयों के खेत में गेहूं की नरई में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझा दी। यहां तीनों भाइयों के खेत में भूसे की नरई और भूसे के बोंगे जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब सात बजे ग्राम देवापुर के पास कूड़े के ढेर में भी आग लगने की सूचना पाकर दमकल कर्मी पहुंचे और आग बुझा दी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन खेतों में आग से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें