फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर डंपर से टकराया टेंपो: ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा, 12 लोग घायल

Fri, 16 Sep 2022 02:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, jरामपुर

सार

शाहबाद-रामपुर रोड स्थित रेवड़ी के निकट अचानक टेंपो के ब्रेक फैल हो गए। ब्रेक फेल होने से टेंपो चालक बरेली के सिरोली निवासी अपना नियंत्रण खो बैठा। टेंपो के अनियंत्रित होने के बाद खड़े डंपर में टेंपो जा टकराया और पलट गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर की ओर जा रहे टेंपो के अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिस वजह से चालक टेंपो पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित टेंपो खड़े डंपर से जा टकराया। टेंपो में सवार चार बच्चों समेत बारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद चार को रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जनपद बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गुगई गांव निवासी एक परिवार के इकबाल इनकी पत्नी फूलजहां, गुलशन, शाने आलम, राबिया, शेबू (5), करीम (7), फैजान (8) और मुर्तजा (4) अपनी रिश्तेदार के यहां बरेली के सिरौली आए थे। वापस टेंपो में सवार होकर जा रहे थे, उनके साथ संभल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छावड़ा गांव निवासी मनोज मीरगंज एक मुकदमे की तारीख पर जा रहे थे। वहीं, टेंपो में मीरगंज थाना क्षेत्र के परोरा गांव निवासी यूसुफ भी टेंपो में सवार थे। 

जानकारी के मुताबिक, शाहबाद-रामपुर रोड स्थित रेवड़ी के निकट अचानक टेंपो के ब्रेक फैल हो गए। ब्रेक फेल होने से टेंपो चालक अशरफ बरेली के सिरोली निवासी अपना नियंत्रण खो बैठा। टेंपो के अनियंत्रित होने के बाद खड़े डंपर में टेंपो जा टकराया और पलट गया। टेंपो के पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर हादसे को देखकर दौड़ पड़े। पलटी हुई टेंपो के अंदर से सभी घायलों को निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने फूल जहां, टेंपो चालक अशरफ, मनोज और यूसुफ की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे में यूसुफ की हालत बेहद चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें