फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीपीआरओ ने सफाईकर्मी को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बीडीओ के साथ अभद्रता करने और अभिलेख फाड़ने के मामले में सफाई कर्मी सुनीता को डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने निलंबित कर दिया। मामले की जांच मिलक के एडीओ को सौंपी गई है।बृहस्पतिवार को बीडीओ शाहबाद नरेंद्रपाल सिंह के कार्यालय में घुसकर बलुपुरा गांव की सफाईकर्मी सुनीता ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए बीडीओ के हाथ से लेकर जरूरी अभिलेख फाड़ दिए थे। सफाई कर्मी और इसके परिवार ने जमकर उत्पात मचाया और हंगामा किया था।
विज्ञापन

इससे पहले गांव में भी सफाई कर्मी का परिवार लाठी-डंडे लेकर ग्राम प्रधान रमोली और ग्राम पंचायत सचिव पर मारपीट पर आमादा थे। इसके बाद सफाईकर्मी सुनीता और इसकी बेटी नीलम ने बीडीओ कार्यालय में उत्पात मचाया था। इस मामले में सफाई कर्मी और उसकी बेटी को जेल भेज दिया गया था।
प्रकरण में जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन के समय तक सफाईकर्मी को एडीओ पंचायत मिलक से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, इस प्रकरण की जांच मिलक के एडीओ को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें